दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज विश्व मे कोरोना नामक इस महामारी ने विश्व के श्रेष्ठतम राष्ट्रों को घुटनों पर ला दिया है, पूरा विश्व इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है।
भारत मे भी इस युद्ध मे अनेकों सिपाही जूटे है, वो सिपाही बॉर्डर पर तैनात सिपाहियों की तरह हाथ मे बंदूक या तोप लेकर भले ही ना खड़े हो,पर उनको तैनाती ऐसे युद्क्षेत्र में है जहाँ दुश्मन दिखाई नही देता पर वार करता है।और ऐसे आपातकाल में इस आपदा के खिलाफ मोर्चे पर जो लोग है, वो है हमारे डॉक्टर्स,मेडिकल स्टाफ,हमारे पत्रकार, पुलिसकर्मी ,प्रशासन के अधिकारी,सफाई कर्मचारी और स्वयंसेवी संगठन जिन्होंने इस आपदा को एक मोर्चे की तरह सम्भाला है।वहीं दूसरी तरफ वॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आर्थिक मदद व मनोबल बढ़ाने वाले कैम्पेन चला कर देश के साथ अपना सहयोग किया है।
हम ट्रेंडसपॉयर सोल्युशन इन सबके प्रति एक आभार समर्पित कर रहे है, इनके समर्पण वाले कार्यो,अपनी जान की परवाह किये बिना ग्राउंड जीरो रिपोर्टिंग,व इनके कार्यो के लिए इनका आभार व्यक्त कर रहे है। ट्रेंडसपॉयर सॉल्यूशन अपील भी करता है कि,अभी कम से कम इस साल तो हमें और जिंदा रहने के लिए इस लड़ाई को लड़ना है, क्यूंकि जब तक बीमारी का कोई इलाज नही होता,तब तक परहेज और सतर्कता ही जरूरी है और आप सभी को भी इस लंबी लड़ाई के अपना सहयोग करना होगा।आप इस युद्ध के नायक है और हम आपको नमन करते है। ट्रेंडसपॉयर सॉल्यूशन सैदव समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वाह में राष्ट्र हित को सर्वोपरि रख कर कार्यरत रहती है, और इसी दायित्व के अनुरूप हम सभी का आभार कर रहे है ।
हमारे इस कार्यक्रम (आभार) के जरिये कर रहे है।
जिसमे हम यूनिसेफ,वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन व गवर्मेन्ट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इस वैष्विक माहमारी के दौरान काम करने वाले सभी कर्मवीरो को सम्मानित कर रहे है।
आप सभी हमारा मनोबल बढ़ा कर हौसला बन रहे है।आप सभी देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक होने का कर्तव्य निभा रहे है।देश के अंदर चल रहे इस युद्ध के आप सभी वो सजग प्रहरी है जिनको बारम्बार नमन।इस मुहिम के लिए जो टीम आप सभी तक हमारे इन कॉरोना यौद्धाओं के विचार,उनके कार्यो व उनके सहयोग को प्रेक्षण का कार्य कर रही है, वो ट्रेंडसपॉयर सॉल्यूशन से डॉक्टर गौरव शर्मा,सर्वेश सरोहा,प्रवीण वर्मा,विक्की शर्मा,सुशील मस्ताना, व नीलिमा ठाकुर का नाम प्रमुख रूप से शामिल है, कई और व्यक्तित्वों के सहयोग से आभार के जरिये आपसे अपील की जा रही है।इस वैश्विक महामारी में बीमारी का इलाज हो बीमारों का सहानुभूति और विश्वास के साथ साथ दिया जाए।
आप सभी से ट्रेंडसपॉयर सॉल्यूशन अपील करती है कि इन कोरोना यौद्धाओं को आभार करे और अपने स्तर पर हर सम्भव इस युद्ध मे अपना कर्तव्य निर्वाह करें।