सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

ट्रेफिक के नियमों के लिए जागरुक करती एक फिल्म, अपने बच्चो को जरुर दिखाएं

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली, योगराज शर्मा। महानगरों की तेज रफ्तार जिंदगी में कई बार हम खुद ही अपने बच्चो की जान खतरे में डाल देते है। कम उम्र में ही उनको स्कूटी से कार तक चलाने के लिए दे देते है। थोडे से बढती हुई उनकी जिद ये वाहन लेकर स्कूल कालेज तक जाने की होती है। अगर हम उनको सही तरीके से समझाएं और कंट्रोल करें तो उनकी जान बचा सकते है और देश और समाज के लिए एक उदाहरण भी साबित कर सकते हैं। इस फिल्म के निर्माता निर्देशक योगराज शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में उन्होने ये दिखाने की कोशिश की है कि यातायात के नियमों का पालन करवाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नही है। हमारा भी फर्ज है कि हम अपने बच्चो को जागरुक करें। समाजिक संदेश वाली फिल्में बनाने के लिए मशहूर वाईपी फिल्म्स के डायरेक्टर योगराज शर्मा ने कहा कि ये उन्होने इस तरह की 29 शोर्ट फिल्में बनाई हैं। जिससे व एक पत्रकार व निर्माता होने का अपना सामाजिक दायित्व पूरा करना मानते हैं। दो मिनट की फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें । https://youtu.be/znSSsGYYjBs

https://youtu.be/znSSsGYYjBs

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें