सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

डबल इंजन की सरकार के राज में दलितों का घर जलकर उजाड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

चंडीगढ़ आज दिनांक 20/ 9/2024 दलित रक्षा दल, द्वारा दादू माजरा कॉलोनी मैं बिहार के मुख्यमंत्री व डबल इंजन की सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया

श्री नरेंद्र चौधरी दल के अध्यक्ष ने कहा कि बिहार कृष्णा नगर के नवाज गांव में 60 70 दलित विरोधी लोगों ने लगभग 100 घरों में लूटपाट तोड़फोड़ मारपीट कर गोलियां चलाई जाने के साथ-साथ घरों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई गनीमत रही की लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई

श्री चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमीर मर चुका है और बिहार में दलित विरोधी लोग दलितों को अपना निशाना बना रहे हैं और बिहार में जंगल राज जैसा माहौल बनता जा रहा है और नीतीश और मोदी राज में बिहार के चारों तरफ आग ही आग दिखाई दे रही है

श्री चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया था कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है बिहार में आपसी भाईचारा और प्रेम कायम रहेगा लेकिन अब इसके विपरीत ही दिखाई दे रहा है और इस डबल इंजन की सरकार के रहते हुए आगजनी की घटना के बाद तो एनडीए की सहयोगी पार्टी के मुंह में तो दही ही जम गया कोई इन दलित परिवारों के इंसाफ दिलाने के लिए बोलने के लिए एक शब्द भी नहीं निकल पा रहा है और नीतीश की चुप्पी बता रही है कि दलितों को इंसाफ नहीं दिला पाएंगे

श्री चौधरी ने कहा डबल इंजन की सरकार है और वहां आगजनी में सारा सामान जलकर राख हो गया है वहां डबल इंजन की सरकार जानवरों को खिलाने वाला चुरा और गुड पीड़ितों को खिलाने के लिए दे रही है और सरकार कि दलितों के प्रति मंशा साफ दिखाई दे रही है और दलित मानसिकता साफ झलक रही है

श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने कहा कि दलित का घर जलकर उजाड़ कर उनका जीवन ही उजाड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने सरकार से मांग की है इन दहशत दरिंदों को एससी एसटी के अधीन कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और सभी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे के साथ-साथ पुनर्वास किया जाए

इस प्रदर्शन में अनूप रावत,बबीता, अमर मेहरा,लक्ष्मी, गीत, मंजू देवी, योगिता, गीता रावत, शशि कला, सुनीता देवी, अरुण चौधरी, बाला देवी, जगदीश कुमार आदि शामिल हुए

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें