सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

डर डर कर क्या जीना साथी

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

डर डर कर क्या जीना साथी मर तो इक दिन जाना है । कोरोना कोरोना कह कह कर क्यों जीते जी मर जाना है । आओ ये जो घङियाॅ मिलीं हैं अपना कुछ संवार ले हम। कितने ही व्यर्थ में स्वास गए अब…

डर डर कर क्या जीना साथी

मर तो इक दिन जाना है ।

कोरोना कोरोना कह कह कर क्यों

जीते जी मर जाना है ।

आओ ये जो घङियाॅ मिलीं हैं

अपना कुछ संवार ले हम।

कितने ही व्यर्थ में स्वास गए

अब अच्छे कर्म कमा लें हम।

कुछ शिक्षा लें कुछ शिक्षा दें

आओ रूठो को भी मना ले हम ।

कठिन घड़ी आई है जग में

नाम जप लें और जपा ले हम ।

क्या जाएगा संग बंदे तेरे

कुछ परोपकार कमा लें हम।

मत ले जाना बददुआ किसी की

आओ दुआएं कमा लें हम ।

चले तो जाना ही है इक दिन

कुछ मीठी यादें बना लें हम।

हार जीत की जंग से निकल कर

प्यार के बंधन बांध लें हम।

आओ समय संभाल लें हम ।

"हरजीत "समय संभाल लें हम ।

हरजीत कौर
9582113113
[email protected]

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें