दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


डगरूआ में 24 वर्षीय युवती के साथ हुई वारदात में एक कॉल ने खोली दरिंदगी की परतें, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जान।
बिहार के पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र से सामने आई एक गंभीर आपराधिक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 24 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक अपराध की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के दौरान पीड़िता ने अदम्य साहस दिखाते हुए डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। बताया गया कि मुख्य आरोपी के मोबाइल फोन से की गई इस कॉल के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। इसी दौरान मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
पीड़िता की शिकायत पर डगरूआ थाना कांड संख्या 7/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाएगी।