सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

तकनीकी खराबी के चलते सिंगापुर जा रहा एयर इंडिया विमान दिल्ली लौटा, सभी 190 यात्री सुरक्षित

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक विमान बुधवार देर रात तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आया। सूत्रों के अनुसार, विमान में करीब 190 यात्री सवार थे।

बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही तकनीकी दिक्कत का पता चला, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन विमान को वापस इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया।

एयरलाइन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आगे की यात्रा के लिए मदद दी जा रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

#AirIndia #DelhiAirport #AviationNews #FlightSafety #SingaporeFlight #BreakingNews #IndiaNews

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें