सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

तबलीगी जमात मरकज के मौलाना साद का चल गया पता! जानें कहां है वह अभी

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें
तबलीगी जमात मरकज के मौलाना साद का चल गया पता! जानें कहां है वह अभी

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन







नई दिल्‍ली: मार्च के दूसरे हफ्ते में निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने वाले मौलाना साद का पता चल गया है.पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौलाना साद जाकिर नगर वाले अपने घर में क्‍वारंटीन है. मौलाना साद ने ही विरोध के बावजूद उस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्‍सा लिया. नतीजतन देश में अचानक कोरोना वायरस (coronavirus) का संक्रमण तेजी से फैला. आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कोरोना के जितने भी मामले सामने आए हैं, उनमें तकरीबन 30 प्रतिशत लोग तबलीगी जमात से जुड़े हैं. उस कार्यक्रम में शामिल होने वाले कई लोगों की मौत हो गई है. हजारों लोगों को क्‍वारंटाइन करना पड़ा है. यह भी पता चला है कि कई विदेशी नागरिक टूरिस्‍ट वीजा पर यहां आते थे और जमात के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेते थे. ऐसे सैकड़ों विदेशी लोगों को ब्‍लैकलिस्‍ट कर उनके वीजा को रद्द कर दिया गया है.

देश में अब तक 1445 कोरोना (Coronavirus) संक्रमित मरीज तबलीगी जमात के पाए गए हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 20 नए कोरोना के केस आए हैं. इन 20 में से 10 मरकज के हैं. मौलाना साद पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. साद के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 26 सवालों की लिस्ट तैयार करके मौलाना साद के घर पर भेजी है. इसमें जानकारी मांगी गई है कि किस तरह इस मरकज में लोग आ रहे थे. जनवरी से लेकर अब तक कितने लोग आए हैं. किस तरह से मरकज का आयोजन होता था?

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें