दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


तीनों निगमों के बकाया 13000 करोड़ रूपय के लिए महापौर ने जनजागरण अभियान में लिया भाग
उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जय प्रकाश ने आज तीनों नगर निगमों के 13000 करोड़ रूपय जारी करने की मांग को लेकर कश्मीरी गेट बस अड्डा से जनजागरण अभियान की शुरूआत की।
उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री जय प्रकाश ने कहा कि तीनों निगमों का बकाया 13000 करोड रुपए दिल्ली सरकार जानबूझकर नहीं देना चाहती है ताकि वे निगम को आर्थिक रूप से पंगु बना सके और निगम नागरिकों से जुड़े विकास कार्य न कर पाये और न ही अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन दे सके। उन्होंने कहा कि ये हमारा संवैधानिक अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली सरकार निगम का बकाया फंड जारी नही करती है तब तक हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे।
श्री जय प्रकाश ने कहा कि आम आदमी पार्टी निगमों का बकाया फंड ना दे कर सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रही है ताकि वो इसका फायदा आगामी निगम चुनावों में ले सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा निगमों को बकाया फंड जारी नहीं किए जाने के कारण दो लाख कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन देने में काफी समस्या आ रही है।