सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

तुम्ही से ज्ञान का दीपक जला है, तुम्ही से घनघौर अंधेरा मिटा है...

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

कोटपूतली। सिद्वेश्वर तीर्थ तिरूपति केन्द्र कोटपूतली द्वारा देव दीवाली महोत्सव गुरूपाद पुजन एवं गुरूवंदना कार्यक्रम बुधवार को स्थानीय राजमहल होटल मे आयोजित हुआ। जिसमे विश्व संत ब्रह्मऋषि श्री गुर्वानंद स्वामी, गुरूदेव सी रामापुरम तिरूपति की असीम कृपा से देव दीवाली पर्व के उपलक्ष्य मे गुरूपाद पूजन एवं गुरूवंदना कार्यक्रम प्रसिद्व ज्योतिषाचार्य पूज्य श्रीनिवास श्रीमाली द्वारा आयोजित हुआ। इस मौके पर श्रीमाली ने गुरू प्रार्थना करते हुए कहा कि तुम्ही से ज्ञान का दीपक जला है, तुम्ही से घनघौर अंधेरा मिटा है। हमे और किसी की जरूरत नही है हमे गुरू चरणों की निशां मिल गई है। महाराज श्रीमाली ने उपस्थित भक्तों को आहवान किया कि छोटी-छोटी चीजों मे कही मत उलझो दस मिनट गुस्सा किया तो जिदंगी के दस मिनट बेकार गए। कार्यक्रम के संयोजक व आयोजक डा. वासुदेव गुप्ता ने कहा कि पहली बार कोटपूतली मे दीपोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि गुरूदेव के दर्शन करने व दृष्टि पडऩे से ही जीवन मे आर्शीवाद मिल जाएगा। गुरूदेव नही साक्षात् भगवान है। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक उपेन्द्र जैन, शंकरलाल, प्रमोद पालीवाल, कमल आत्रेय आदि ने गुरूदेव की महिमा व उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। पंडित रजनीश शर्मा ने पुजा अर्चना करवाई। उपस्थित भक्तों ने गुरूदेव के समक्ष बैठकर आर्शीवाद प्राप्त किया। जहां महेश शर्मा, नरेन्द्र गुप्ता, डा. वासुदेव गुप्ता, अनुदीप शाह, वीणा गुप्ता, हरिराम बंसल, लालचंद बंसल, पवन दीवान, श्यामलाल मित्तल, डा. आरएस शेखावत, रमेश सोनी, पंडित सूर्यकांत शर्मा, राधेश्याम बंसल आदि ने महाराज श्रीमाली का स्वागत किया। अंत मे सभी ने गुरूदेव की वंदना व आरती की तथा सभी को प्रसाद वितरित किया।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें