सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिल्ली कमेटी धर्म प्रचार विभाग द्वारा 1 से 21 जून तक देशभर में लगाए जायेंगे गुरमत कैंप: जसप्रीत सिंह करमसर

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

22 और 23 जून को लख्खी शाह वंजारा हाल में दिये जायेंगे सम्मान पत्र

20 हजार से अधिक बच्चों के कैंप में भाग लेने की उम्मीद

नई दिल्ली, 21 मई: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी धर्म प्रचार विभाग द्वारा हर साल की तरह इस बार भी गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए पंजाबी सिखलाई एवं इतिहास की जानकारी हेतु गुरमत कैंप का आयोजन किया जा रहा है। देश भर में 1 से 21 जून तक गुरमत कैंप लगाए जाएंगे और 22 और 23 जून को लक्खी शाह बंजारा हाल मे सभी प्रतियोगियों एवं टीचर्स को सम्मानित किया जायेगा।
दिल्ली कमेटी धर्म प्रचार के चेयरमैन जसप्रीत सिंह करमसर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कैंपों की अपार सफलता के बाद देश भर से कैंप लगाने के लिए मांग की जा रही है जिसके चलते कमेटी ने फैसला लिया है कि दिल्ली के साथ साथ हरियाणा, पंजाब, आगरा, रायपुर, बंगाल, पटना, लखनऊ सहित अन्य कई स्थानों पर कैंप का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार कैंप में 20 हजार से अधिक बच्चों के भाग लेने की उम्मीद की जा रही है वहीं 600 से अधिक टीचर्स जो कि बच्चों को मातृभाषा और गुरु इतिहास की जानकारी देने के इच्छुक हैं, उनकी अर्जियां धर्म प्रचार विभाग में पहुंच चुकी हैं।
सः जसप्रीत सिंह करमसर ने बताया कि कमेटी द्वारा बच्चों के लिए किताबें और अन्य स्टेशनरी भी तैयार करवाई गई है जिससे बच्चों को मातृ भाषा सीखने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलो का आभार प्रकट किया जिनके विशेष सहयोग से ही गुरमत कैंप लगाए जायेंगे।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें