: छठ महापर्व से पहले आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, घर जाने के लिए भारी भीड़


राजधानी दिल्ली में सर्दियों की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण (Air Pollution) का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। सड़कों पर बढ़ते निजी वाहनों के धुएं और ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए अब दिल्ली सरकार को एक बड़ा और अहम सुझाव दिया गया है—कि नवंबर से जनवरी तक पूरे 3 महीने के लिए सभी यात्रियों को मुफ्त बस सेवा दी जाए।
200 करोड़ का वित्तीय भार जानकारों और जनप्रतिनिधियों के अनुमान के मुताबिक, 3 महीने तक सभी के लिए बस सफर फ्री करने से सरकारी खजाने पर लगभग ₹200 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा, जिसकी भरपाई अन्य मदों से की जा सकती है। वर्तमान में दिल्ली के बेड़े में करीब 6,988 बसें हैं, जिन्हें बढ़ाकर 14,000 ई-बसों तक ले जाने की जरूरत बताई गई है ताकि हर रिहायशी इलाके को कवर किया जा सके इसके साथ ही मेट्रो टिकटों में रियायत देने और दिल्ली की सीमाओं पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने की भी सिफारिश की गई है, ताकि लोग निजी गाड़ियां छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं।
सीमाओं पर BS-4 वाहनों की रोक और सड़कों पर पानी के छिड़काव के बावजूद प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को फ्री करना एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







