दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


नई दिल्ली, 18 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एक बार फिर यमुना की सफाई कराने की घोषणा करने पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली के ‘घोषणामंत्री’ अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से चुनाव से ठीक पहले यमुना नदी की सफाई कराने की घोषणा की है। श्री गुप्ता ने कहा कि लगातार चुनाव से पहले एक ही राग अलापना केजरीवाल की आदत बन गई है।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि साल 2013 से लेकर लगातार एक ही बात सुनने को मिलता है कि यमुना को अब साफ करके डुबकी लगाने लायक बना दिया जाएगा और यमुना लंदन की टेम्स नदी जैसी हो जाएगी, लेकिन साल 2013, 2014, 2015, 2017, 2019 और 2020 में यमुना सफाई की बात करने के बावजूद आज यमुना पहले से बदतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि यमुना जब हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करती है तो जल का बीओडी लेवल 2 होता है जबकि दिल्ली में 22 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बीओडी लेवल 50 हो जाता है। यमुना की गंदगी का 80 प्रतिशत भाग का कारण दिल्ली के औद्योगिक संस्थानों से निकलने वाली जहरीली पानी और गंदे नालें हैं।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से यमुना सफाई के लिए 2409 करोड़ रुपये देने के बावजूद, उन रुपयों का क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी किसी को नहीं दी गई। इतने दिनों से केजरीवाल को प्रदूषण की याद नहीं आई और आज उन्हें याद आई है तो यमुना सफाई की बात कर रहे हैं। घरों में साफ पीने का पानी तक नहीं पहुंचा पाने वाले केजरीवाल को उनकी बनाई ‘दिल्ली’ के लिए बधाई।
मुख्य संवाददाता,
योगराज शर्मा
वटसअप - 7011490810
आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)