दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


मनजीत सिंह जी.के के अध्यक्ष कार्यकाल में बंद हुए नोटों के प्रस्ताव की कॉपी भी मीडिया के सामने पेश की
कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जत्थेदार अकाल तख्त साहिब को मिल कर सरना व जी.के के खिलाफ कार्रवाई की करेगा मांग: सिरसा, कालका
समूचा रिकॉर्ड दिखाया तो सरना व जी.के बहाना लगा कर भाग गए: सिरसा
नई दिल्ली, 15 नवंबर: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पूर्व अध्यक्ष स. हरविंदर सिंह सरना व उनके गुट द्वारा कमेटी कार्यालय में मचाए हुड़दंग, अभद्र भाषा व दुर्व्यवहार करने की वीडियो रिकार्डिंग मीडिया को जारी की। इस दौरान कमेटी ने पूरी नकद राशि व सारा हिसाब ठीक होने की रजिस्टर भी मीडिया के समक्ष पेश किए ।
यहां एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा , महासचिव हरमीत सिंह कालका व अन्य पदाधिकारियों ने सरना गुट द्वारा पुलिस लेकर कमेटी कार्यालय में किए दुर्व्यवहार की वीडियो तथा आडियो जारी की हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों का वास्तिवक मकसद तलवारों के ज़रिए टकराव करना था तथा इसके माध्यम से कमेटी का पूरा प्रबंध सरकार के हवाले करना चाहते थे। इनकी अभद्र व भड़काउ भाषा के बावजूद कमेटी के स्टाफ व अन्य सदस्यों ने बहुत ही संयम से काम लिया तथा इनकी हर बात का तर्क के साथ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जब सरना को हिसाब देखने व नकदी की गिनती करने तथा गिनी हुए नकदी की लिखित रसीद देने के लिए कहा गया तो सरना पेट में दर्द होने का बहाना बना कर मौके से फरार हो गए। यही हाल उनके साथियों का भी था।
स. सिरसा ने कहा कि बहुत ही शर्मनाक बात है कि हरविंदर सिंह सरना उम्र के इस पड़ाव में इस प्रकार का दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इन लोगों को दिल्ली कमेटी चुनावों में हार अभी तक बर्दाशत नहीं हो रही जिसके चलते वह आये दिन कमेटी का प्रबंध सरकार के हवाले करने के तरीके ढूंढते रहते हैं।
स. सिरसा व स. कालका ने 38 लाख रुपये के पुराने नोट कोषागार में होने के दावों के जवाब में मनजीत सिंह जी.के के अध्यक्ष कार्याकाल के दौरान डाले गए प्रस्ताव व रिजर्व बैंक के गर्वनर को लिखे पत्र की कापी भी मीडिया को दिखाई और बताया कि बहुत ही शर्म की बात है कि पुलिस केस बनाने की मांग के चक्कर में मनजीत सिंह जी.के यह भूल गए कि नोटबंदी के समय 38 लाख रुपये के यह नोट उन्होंने स्वयं जमा करवाये थे जब बैंकों ने यह नोट लेने से इन्कार कर दिया था और उन्होंने स्वयं रिज़र्व बैंक के गर्वनर को चिट्ठी भी लिखी थी।
स. सिरसा ने कहा कि कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल आज कल में जत्थेदार अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी से मुलाकात करेगा और मांग करेगा कि पंथ व पंथक संस्थाओं की पीठ में छुरा घोंपने वाले हरविंदर सिंह सरना व मनजीत सिंह जी.के को तुरंत श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब कर पंथ से निष्कासित किया जाए । उन्होंने आगे कहा कि हमारी मांग है कि सभी को बुलाया जाए तथा जिसका कसूर है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये। संगत भी अब अकाल तख्त साहिब के निर्णय की तरफ देख रही है।
स. कालका ने इस मौके पर कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि सत्ता हासिल न होने के कारण मायूस हुए सरना भाई व उनके नये बने साथी मनजीत सिंह जी.के इस प्रकार गुरु घरों की बदनामी करने के लिए आतुर हैं।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
योगराज शर्मा, संपादक
आज की दिल्ली, राष्ट्रीय साप्ताहिक अखबार
व THE 24X7 NEWS CHANNEL
WHATSAPP 7011490810
विषय