सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिल्ली पुलिस के वीडियो में ऋषभ पंत, लॉकडाउन का पालन करने की अपील

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

घातक कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर पूरे भारत में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित है और ऐसे में खेल जगत की दिग्गज हस्तियां सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए फोटो-वीडियो शेयर कर रही हैं। कुछ तो इस वायरस को लेकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं और इसी लिस्ट में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी जुड़ गया है।



टीम इंडिया के इस युवा बल्लेबाज ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया है और लोगों से अपील की है कि वे दिल्ली पुलिस का सहयोग करें। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है।



भारत के लिए 13 टेस्ट, 16 वनडे और 28 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके पंत इस वीडियो में कह रहे हैं, 'हमारी एक छोटी से गलती कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हार और जीत का फर्क बन सकती है। आइए, सभी मिलकर दिल्ली पुलिस का साथ दें और भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।'



उन्होंने आगे कहा, 'घर पर रहिए, सिर्फ जरूरी सामान के लिए ही घर से बाहर निकलिए और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कीजिए। हम एक-साथ मिलकर ही इस लड़ाई को जीत सकते हैं।'



22 वर्षीय पंत की इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'एक छोटी सी मिस्टेक हुई, कैच या स्टंपिंग छूटा, तो मैच की दिशा ही बदल जाती है। ठीक इसी तरह, हमारी एक छोटी सी गलती, कोरोना और देश की इस लड़ाई में, हार और जीत का फर्क बन सकती है। ऋषभ पंत की ये सीधी, सरल बातें, आप को जरूर सचेत करेंगी।'

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें