सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने करीब 250 परिवारों को राहत सामग्रीवितरित की।

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के आह्वान पर चलायें जा रहे “आओं हाथ बढ़ाऐं-कोविड-19 के खिलाफ जंग” कार्यक्रम के तहत आज पूरी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आटा, दाल, चावल, साबुन तथा अन्य सामग्री की किट गरीब मजदूरों व जरूरतमंद लोगों को बांटी। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौ. अनिल कुमार राउस एवेन्यु स्थित भाजपा कार्यलय के पीछे बनी झुग्गी-झोपड़ियों में करीब 100 गरीब परिवारों को राहत सामग्री बांटी।

राहत सामग्री किट वितरण के पश्चात चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में लोक डाउन हुऐ आज 6 दिन हो चुके है परन्तु भाजपा मुख्यालय के पीछे बनी झुग्गी-झोपड़ियों में जहां गरीब लोग रहते है वहां पर न तो केन्द्र सरकार और न ही दिल्ली सरकार और न ही नगर निगम ने किसी भी प्रकार की राहत सामग्री इन गरीब लोगों के लिए पहुचांई है। भाजपा मुख्यालय के पीछे बनी झुग्गियों में बसे लोगों की हालत कहीं न कहीं दिए तले अंधेरे की कहावत को चरितार्थ करती है।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आप पार्टी की सरकारें टी.वी. और अखवारों में दिल्ली की गरीब जनता की मदद करने के झूठे प्रचार और प्रसार में लगी हुई है। जबकि धरातल पर कुछ भी नहीं हो रहा है।

आज इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली में राउज एवेन्यू स्थित झुग्गियों में प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने करीब 250 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें