: छठ महापर्व से पहले आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, घर जाने के लिए भारी भीड़


राजधानी दिल्ली के यमुना पार स्थित अशोक नगर, वेस्ट ज्योति नगर, शास्त्री पार्क, सुंदर नगरी और दिलशाद गार्डन समेत कई इलाकों में लोग इन दिनों दूषित पेयजल सप्लाई से बेहद परेशान हैं। सुबह नल खोलते ही साफ पानी की जगह काला और नाली जैसी तेज बदबू वाला पानी आ रहा है, जिसे पीना तो दूर, नहाने या बर्तन धोने के लिए भी इस्तेमाल करना नामुमकिन हो गया है।
स्थानीय निवासियों और RWA पदाधिकारियों के मुताबिक, सीवर लाइनें जाम होने और लोनी रोड पर नाले के निर्माण के दौरान सीवर का गंदा पानी पेयजल की पाइपलाइन में मिल रहा है। मजबूरन लोगों को अपनी जेब ढीली कर बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है या आसपास के इलाकों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
इस दूषित पानी के कारण इलाके में पेट संबंधी गंभीर बीमारियों और संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। लोगों का आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अधिकारियों को बार-बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







