सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

दिल्ली में राजस्थान रत्नाकर एवं राजस्थान क्लब के दिवाली मेलों को मिली भारी सफलता

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं राजस्थान रत्नाकर एवं राजस्थान क्लब द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित किए गये दो दिवसीय दिवाली मेलों को भारी सफलता मिली। ये मेले सोमवार को भारी उत्साह एवं उमंग भरे वातावरण में सम्पन्न हुए।राजस्थान रत्नाकर द्वारा दिल्ली के पीतमपुरा टी.वी. टॉवर के पास नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन, दिल्ली हाट एवं गुरू गोविंद सिंह कॉलेज से सटे मैदान में आयोजित ‘राजस्थान रत्नाकर’ दिवाली मेले में दोनों दिन भारी भीड़ रही।
मेले में फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ रूस के कलाकारों ने ‘एरियल डांस’ से दर्शकों का मन मोह लिया। मुद्रा संस्था द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में जे.के.साउंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ‘रॉक बैंड’ का कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही मेला प्रांगण में रखी गई ‘’हेरिटेज कार‘‘ ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। साथ ही प्रगांण में ‘राजस्थानी साड़ियों’ के बाजार में भी भारी भीड़ उमड़ी।
राजस्थान रत्नाकर के चेयरमेन श्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े दिवाली मेले में पर्यावरण स्वच्छता और राजस्थान की अनूठी संस्कृति विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। इस भव्य मेले में श्री बांके बिहारी की मनमोहक झांकी, राजस्थानी लोक नृत्यों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, पुरानी दिल्ली के चाट-खोमचे एवं स्वादिष्ट व्यंजन, बच्चों के लिए आमोद-प्रमोद के साधन आदि विशेषताएं दर्शकों का खूब भायी। संस्था महामंत्राी श्री शंकर जयपुरिया ने बताया कि मेला में हस्तशिल्प वस्तुओं के विभिन्न स्टॉल और मेला प्रांगण पर बहुरंगी रोशनी और साज-सज्जा, वातानुकुलित शौचालय वाहन आदि की दर्शकांे ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इसी प्रकार ’’राजस्थान क्लब’’ द्वारा नेताजी सुभाष प्लेस पीतमपुरा में आयोजित मेला भी आकर्षक रोशनी से सुसज्जित रहा। क्लब के प्रधान श्री मुकेश अग्रवाल के अनुसार मेले में विशिष्ट व्यक्तियों ने भाग लिया। राजस्थानी एवं गुजराती सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में डांडिया की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें