सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिल्ली में हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा कड़ी

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की संभावित खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। शहरभर में निगरानी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा देश के प्रमुख शहरों में आईईडी हमलों की साजिश रच सकता है। इस इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों पर जांच तेज कर दी है।अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और कहा जा रहा है कि फिलहाल एहतियातन कदम उठाए गए हैं।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें