सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

‘दिल्ली वाली बीमारी’ ने पाकिस्तान के लाहौर को जकड़ा, AQI 450 पार कर दुनिया में बना नंबर-1

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

की ताजा लिस्ट में पाकिस्तान का लाहौर शहर टॉप पर पहुंच गया है। स्विट्ज़रलैंड की एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग संस्था IQAir के अनुसार, लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 452 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खतरनाक’ श्रेणी में आता है। इसी के साथ लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

लाहौर में बढ़ते वायु प्रदूषण ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि लोगों का खुले में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मॉग की मोटी परत ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे आंखों में जलन, सांस की परेशानी और गले में खराश जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञ इसे ‘दिल्ली जैसी बीमारी’ बता रहे हैं, जो अब पाकिस्तान के बड़े शहरों में भी गंभीर संकट बन चुकी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदूषण की मुख्य वजह औद्योगिक धुआं, वाहनों से निकलने वाला धुआं, पराली जलाना और सर्दियों में हवा की धीमी गति है। वहीं, पाकिस्तान का एक और बड़ा शहर कराची भी प्रदूषण की मार झेल रहा है। कराची का AQI 179 दर्ज किया गया, जिसके साथ वह दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नौवें स्थान पर रहा।

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। भारत की तरह पाकिस्तान में भी वायु प्रदूषण अब सिर्फ पर्यावरण नहीं, बल्कि स्वास्थ्य आपदा बनता जा रहा है।

#MostPollutedCity #LahorePollution #AirPollution #AQI #SmogCrisis #WorldPollution #DelhiLikeSmog #EnvironmentalCrisis

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें