सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिल्ली-NCR में BS-6 वाहनों पर भी लगेगा ब्रेक! 2040 तक पूरी तरह हटाने की तैयारी, BS-4 का काउंटडाउन शुरू

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए पेट्रोल और डीजल वाहनों के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) के विशेषज्ञ पैनल ने सुझाव दिया है कि आने वाले वर्षों में पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। प्रस्ताव के अनुसार BS-1, BS-2 और BS-3 वाहनों को तुरंत हटाने की सिफारिश की जा सकती है, जबकि BS-4 वाहनों को अगले पांच वर्षों में पूरी तरह बंद करने की योजना है।

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि मौजूदा BS-6 वाहनों की भी समय सीमा तय की जा रही है। प्रस्ताव के मुताबिक BS-6 दोपहिया वाहनों को 2035 तक और कारों को 2040 तक दिल्ली-NCR से हटाया जा सकता है। यानी आज खरीदा गया BS-6 वाहन भी लगभग 15 साल तक ही चल पाएगा। इस कदम का मकसद राजधानी में प्रदूषण स्तर को कम करना और इलेक्ट्रिक व क्लीन फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देना है।

हालांकि यह अभी अंतिम फैसला नहीं है, लेकिन अगर सिफारिशें लागू होती हैं तो वाहन खरीदने वालों और ऑटो इंडस्ट्री दोनों पर बड़ा असर पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की मांग तेजी से बढ़ेगी, जबकि पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों का दौर धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ेगा।

#DelhiNCR #BS6Ban #VehicleRule #PollutionControl #AutoNews #ElectricVehicles #CleanAir #TransportUpdate #IndiaNews

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें