सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिल्‍ली में रोड पर बिखरे मिले 2000 के कई नोट, लोग बोले- कोरोना फैलाने की साजिश तो नहीं!

vinay motiani2 मिनट में पढ़ें
दिल्‍ली में रोड पर बिखरे मिले 2000 के कई नोट, लोग बोले- कोरोना फैलाने की साजिश तो नहीं!

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन









नई दिल्‍ली

कोरोना वायरस का खतरा पूरी दुनिया में है। इसका संक्रमण बड़ी तेजी से फैलता है। दुनिया के 190 से ज्‍यादा देश इसकी चपेट में हैं और 87 हजार जानें जा चुकी हैं। भारत में संक्रमण के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन किया गया है। जहां मामले ज्‍यादा हैं, उन इलाकों को सील कर दिया गया है। लॉकडाउन वाले इलाकों में बेहद जरूरी स्थिति में ही बाहर निकलने के निर्देश हैं। बाहर निकलने पर लोगों को संक्रमण का डर कितना है, इसकी एक बानगी दिल्‍ली से सामने आई है।



पड़े रहे नोट, कोई नहीं आया उठाने

एक वीडियो दिल्‍ली के बुध विहार से सामने आया है। यहां एक शख्‍स की जेब से 2000 रुपये के कुछ नोट रोड पर गिर गए। रोड पर अच्‍छी-खासी भीड़ थी। कोई दूसरा वक्‍त होता तो नोट उठाने को झीनाझपटी हो जाती। मगर ये कोरोना काल है। वायरस के इंफेक्‍शन का डर कुछ ऐसा था कि नोट को किसी ने नहीं छुआ। लोग चर्चा करते रहे, एक ने सुझाव दिया कि नोटों पर ईंट रख दी जाए। एक पुलिसवाला लोगों को भीड़ ना लगाने के लिए कह रहा था। थोड़ी देर बाद वह शख्‍स आया और अपने नोट उठाकर चलता बना।

कोरोना फैलाने की साजिश तो नहीं...वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने कहा कि हो सकता है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने की साजिश हो। कुछ लोगों ने TikTok पर वायरल हुए वीडियो का भी हवाला दिया जिसमें एक व्‍यक्ति नोट पर थूक लगाकर कोरोना फैलाने की धमकी दे रहा था। कुछ यूजर्स ने इसे तबलीगी जमात से भी जोड़ा।

नोट से फैलता है कोरोना?अभी तक कोई साइंटिफिक स्‍टडी नहीं की गई है। हालांकि WHO ने नोट लेने-देने के बाद हाइजीन मेंटेन रखने की बात कही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कोई स्‍पष्‍ट दिशानिर्देश नहीं दिए हैं। पिछले महीने, छोटे ट्रेडर्स की एक संस्‍था ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा था कि देश में कागज की जगह पॉलिमर की करेंसी चलानी चाहिए।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें