शादी के 13 साल बाद अलग हुए पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा; जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर तीसरी शादी टूटने की पुष्टि


मुंबई: कपूर परिवार के लिए इस साल की दिवाली बेहद खास और भावनाओं से भरी रही। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट के साथ नए आशियाने 'कृष्णा राज बंगले' में दिवाली का पावन पर्व मनाया। रोशनी और खुशियों के इस त्योहार के बीच नीतू कपूर अपने दिवंगत पति और मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो उठीं।
नीतू कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पारिवारिक तस्वीर साझा की। फोटो में नीतू कपूर, रणबीर और आलिया के साथ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन बैकग्राउंड में दीवार पर लगी ऋषि कपूर की फ्रेम की गई तस्वीर ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। परिवार के इस जश्न में ऋषि कपूर सशरीर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी तस्वीर ने उनकी मौजूदगी का गहरा अहसास कराया।
आलिया और रणबीर की बॉन्डिंग: तस्वीर सामने आते ही फैंस ने इसे असली 'राम-सीता और मां कौशल्या' की उपमा दी। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि काश नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' में रणबीर के साथ आलिया ही मां सीता का किरदार निभातीं।
बेटी राहा ने लूटी महफिल: नए बंगले में दिवाली पूजा के दौरान रणबीर-आलिया की नन्ही बेटी राहा की तस्वीरों ने भी इंटरनेट पर खूब प्यार बटोरा। पूजा के दौरान पंडित जी जब रणबीर की कलाई पर रक्षासूत्र बांध रहे थे, तब राहा पास खड़ी होकर पिता को निहारती नजर आईं।
यादों में जिंदा ऋषि कपूर: अप्रैल 2020 में कैंसर के चलते ऋषि कपूर के निधन के बाद से नीतू कपूर अक्सर हर खास मौके और पारिवारिक त्योहारों पर उनकी पुरानी यादों और तस्वीरों को साझा करती रहती हैं।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







