सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दुनियाभर में बज रहा है दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) का डंका! 93 देशों से पहुंचे 9,000 से ज्यादा आवेदन

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

भारत की प्रतिष्ठित दिल्ली यूनिवर्सिटी (University of Delhi) का आकर्षण अब देश की सीमाओं को पार कर पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। विश्वविद्यालय की 103वीं वार्षिक रिपोर्ट (2025-26) के मुताबिक, इस बार डीयू में दाखिले के लिए दुनिया के 93 देशों से 9,000 से अधिक विदेशी छात्रों ने आवेदन किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि 2,000+ विदेशी छात्र वर्तमान में डीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 2,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। PhD में रिकॉर्ड दाखिला: पहली बार 74 विदेशी शोधार्थियों (Research Scholars) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिला लिया है, जो डीयू के रिसर्च इकोसिस्टम पर वैश्विक भरोसे को दिखाता है। बेहतर हुई ग्लोबल रैंकिंग क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Rankings 2026) में डीयू ने अपनी स्थिति सुधारते हुए 322वां स्थान हासिल किया है (पिछले साल यह 328वें स्थान पर था)। शोध में उछाल विश्वविद्यालय के शोध प्रकाशनों में लगभग 12% की वृद्धि हुई है और स्कोपस इंडेक्स्ड जर्नल में प्रकाशित शोधपत्रों की संख्या बढ़कर 4,618 तक पहुंच गई है।

अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी के अलावा सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्सेज में भी विदेशी छात्रों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें