सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

देवउठनी एकादशी पर रही शादी समारोह की धुम, भगवान लक्ष्मीनारायण ने रचाया तुलसी संग विवाह

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

कोटपूतली। कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में सोमवार को देवउठनी एकादशी पर शादी समारोह की धुम रही। करीब चार माह बाद सावे खुलने से सैकड़ों की संख्या में विवाह सोमवार को सम्पन्न हुए। इस अवसर पर हर घर में रंग बिरंगी रंगोलिया बनाकर देवों के उठने का स्वागत किया गया। बडी संख्या में सावे होने के कारण शहर में जाम की स्थिति दिखी वहीं बाजारों में भी खरीददारों की भीड़ रही। सैकड़ों की संख्या में गाडिया सजने के लिए फूल मालियों के यहां पहुंची जिससे वे अपने अपने कार्यो में व्यस्त नजर आये। भगवान लक्ष्मीनारायण मन्दिर से लक्ष्मीनारायण भगवान की बारात पीथावाली कॉलोनी स्थित हनुमान प्रसाद लक्ष्मीनारायण जिन्दल केशवाना वालों के यहां पहुंची जहां धुमधाम से तुलसी व भगवान लक्ष्मीनारायण का विवाह पण्डित श्रवण शास्त्री द्वारा शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर ग्यारसीलाल जिन्दल, सत्यनारायण जिन्दल, पवन कुमार जिन्दल, प्रदीप जिन्दल, हरिराम, डॉ. सतीश अग्रवाल, मोतीलाल, अशोक जिन्दल, रामनिवास, रमेश जिन्दल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें