दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


झाँसी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 34 वां निर्वाण दिवस बेतवा भवन परिसर में कुँवर बहादुर आदिम के सयोजन ,अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यातिथ्य एवं ओ. पी वैद्य की अध्यक्षता मनाया गया।
बेतवा भवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में मुख्यातिथि हरगोविन्द कुशवाहा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमारे देश की प्रगति/उन्नति का रास्ता किसानों के खेतों खलियानों से होकर जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा कहे जाने वाले स्व चौधरी चरण सिंह के जीवन पर सुरेश अड्ज़रिया,प्रभू दयाल कुशवाहा,नीरेंद्र स्वामी एडवोकेट राजेद शरमा , गिरजाशंकर राय,बी आर निषाद बट्टागुरु, हेमंत, प्रीतम,डॉ पप्पू रामसहाय, राजकुमार ध्वानी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।