सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

देश की सम्मानित जनता जिम्मेदार बने - चाहर

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा

जनता कर्फ्यू पर बोले सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता ओर संयुक्त राष्ट्र संघ राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉक्टर ललित चाहर अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद लीगल हेड भारत ने कहा देश की सम्मानित जनता जिम्मेदार बने । पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से लड़ रही है। भारत में भी इसके मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है, जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है। उन्‍होंने देशवासियों से अपील की है कि वह रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घर में ही रहें। रविवार को शाम 5 बजे सायरन बजाया जाएगा। पीएम मोदी की इस कोशिश को डॉक्टर जोधा चौधरी जी ने सराहा।

जनता कर्फ्यू पर बोले सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता ओर संयुक्त राष्ट्र संघ राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉक्टर ललित चाहर अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद लीगल हेड भारत ने कहा कोरोना वायरस से उत्‍पन्‍न खतरे से‍ निपटने के लिए सतर्क, जागरूक रहना होगा। साथ ही जिम्‍मेदार नागरिक के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित सुरक्षा मानदंडों का पालन करना होगा। ओर इसके अलावा देश और दुनिया भर के उन सभी चिकित्सा पेशेवरों का विशेष उल्लेख जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सारे प्रयास कर रहे हैं। व्यक्तिगत स्वच्छता रखते हुए चलिए हम उनका सहयोग करते हैं।

भारत के राष्ट्रीय संतो ने सभी लोगों से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की।

भारत के पूर्व दिग्‍गज चेतन शर्मा ने कहा- कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपने देश की मदद करें. एक दूसरे की मदद करें।

ओर 22 मार्च को घर में ही रहे।

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता ललित चाहर ने कहा पीएम मोदी और भारत सरकार ने काफी जरूरी कदम उठाया है। इससे कोरोना वायरस के मामलों में कमी आएगी। उन्‍होंने कहा कि यह हमारी जिम्‍मेदारी है कि सरकार के फैसले का सम्‍मान करें।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें