सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

धनतेरस एक धन लगकर तेरह गुणा धन पाने का त्योहार

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

दीपावली पांच दिनों का त्योहार माना जाता है इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के दिन भगवान विष्णु के अंश से भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था। भगवान धनवंतरी सागर मंथन के समय सोने का अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए यह परंपरा है कि धनतेरस के दिन बर्तन खरीदाना बड़ा ही शुभ होता है। लोक मान्यता के अनुसार धनतेरस एक धन लगकर तेरह गुणा धन पाने का त्योहार है। इसलिए अमीर गरीब हर वर्ग के व्यक्ति इस दिन कुछ न कुछ खरीदते हैं।
लेकिन शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के मौके पर लाभ वृद्घि के लिए शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करनी चाहिए। हर दिन कुछ समय ऐसे होते हैं जब खरीदारी या कोई भी शुभ काम करना अच्छा नहीं होता है। इसलिए इस समय का ध्यान रखकर ही धनतेरस पर खरीदारी करें।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

विषय

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें