दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


रमज़ान मुबारक का पवित्र महीना चल रहा है ऐसे में आज मल्का
गंज क्षेत्र में दिल्ली की रमज़ान-उल-मुबारक इन्तेज़ामिया कमेटी के मुख्य
संरक्षक हाजी मौहम्मद अनवार व अध्यक्ष शमीम अहमद खान के द्वारा आयोजित रोज़ा
इफ्तार के कार्यक्रम में कई धर्मगुरुओं ने शिरकत की तथा रोज़ेदारों के साथ
इफ्तार करके आपसी एकता व भाईचारे का सन्देश दिया
इस
अवसर पर गौलोकधाम आश्रम के महंत श्री शुकदेव गिरी महाराज ऑल इण्डिया ईमाम
ऑर्गनाइजेशन के चीफ क़ाज़ी मुफ्ती मौहम्मद ताहिर हुसैन मैं हूं हिन्दू संगठन
के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य श्री देवेन्द्र आर्य ज़म ज़म फाउन्डेशन के
प्रमुख संरक्षक श्री योगेन्द्र सिंह मान मल्का गंज क्षेत्र की निगम पार्षद
रेखा अमरनाथ थाना सब्ज़ी मण्डी के एसएचओ श्री राम मनोहर मिश्रा भाजपा
तिमारपुर विधानसभा के संयोजक सीनियर एडवोकेट श्री सूर्य प्रकाश खत्री भाजपा
उत्तर-पूर्वी ज़िला के मंत्री श्री राजू बंसल भाजपा मल्का गंज मण्डल के
अध्यक्ष श्री उमेश माथुर उपाध्यक्ष श्री विनय मल्होत्रा मदीना मस्ज़िद के
ईमाम मौहम्मद ईमरान सहित मौहम्मद दानिश मतीन मौहम्मद कादिर मौहम्मद क़ामिल
ज़हीर आलम सुमित भोजगी गुलज़ार अहमद हाजी कमालुद्दीन शकील अहमद मौहम्मद
फारूक सुश्री वर्षा भारती हाजी अब्दुल सत्तार मौहम्मद सुहैल आदि प्रमुख रूप
से उपस्थित हुए
ज़म ज़म फाउन्डेशन के प्रमुख संरक्षक
श्री योगेन्द्र सिंह मान ने कहा कि रमज़ान मुबारक का पाक महीना आपसी भाईचारे
का सन्देश देता है पूरे देश मे जगह जगह रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया जाता है
सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर रोज़ेदारों के साथ इफ्तार करते है इससे
भाईचारा और मजबूत होता है