सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

धर्मनगरी नवलगढ़ में शुरू हुई श्याम कथा ,मनाया बाबा का जन्मदिन

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

रिपोर्ट - विकास डिडवानिया नवलगढ़ - आज देवउठनी एकादशी पर श्री इच्छापूर्ति श्याम मन्दिर पोदार गेट और देव स्थान कोष की ओर से निशान पद व कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुऐ मन्दिर पहुची। पुजारी आत्माराम शर्मा ने इसके बाद श्री श्याम बाबा का मेवे का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया जिसमे मुख्य यजमान रमेश शर्मा थे आरती कर प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद दोपहर मे श्याम कथा शुरू हुई। कथा का वाचन वाणीभूषण प्रभुशरण तिवाडी ने किया। ये कथा 13 नवम्बर तक चलेगी। इस मोके पर ओमप्रकाश मिन्तर, कैलाश चोटिया, विशाल पंडित ,सुभाष जैन ,चण्डीप्रसाद मुरारका ,मुरारी लाल इन्दोरिया ,जगदिश प्रसाद सेवका बुलाकीदास शर्मा , कृष्णा मिंतर ,सुशीला शर्मा, रामगोपाल इन्दोरिया, प्रमोद शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें