सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

धूमधाम से मनाया गया फागोत्सव

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें


जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी गल्र्स काॅलेज में होली के शुभ अवसर पर फागोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूफी गायक सांवरमल, कथक डांसर परमेशवर और जयराज, सारंगी वादक अमीररूदीन व टीम ने होली के गीत और सूफी संगीत के तालमेल से माहौल को उत्साह व मस्ती से भर दिया। सभी स्टाॅफ मेम्बर्स ने मिलकर काॅलेज प्रांगण में एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।काॅलेज के एकेडमिक निदेशक डाॅ. संजय बियानी ने बताया कि त्यौहारों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, बिना त्यौहारों के हमारा जीवन अधुरा है, यह त्यौहार ही हमें हमारी व्यस्त दिनचर्या से थोडा समय निकालकर हमें खुश होने का मौका देते है। और इन्हीं खुषियों को अपने स्टाॅफ के साथ बांटने के लिए काॅलेज प्रांगण में फागोत्सव और स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर काॅलेज के चैयरमैन राजीव बियानी ने सभी स्टाॅफ मेम्बर्स को मिठाईयां देकर होली की शुभकामनाएं दी।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें