इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


भीलवाड़ा । देवरियाबालाजी के पास महेश भवन में चल रही श्री राम कथा में बुधवार को राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कथा पंडाल को गुब्बारों फलों से सजाया गया। भक्तों ने नाच गान के साथ आनंद उत्सव में भाग लिया। जन्मोत्सव पर दशरथ कौशल्या राम की सुंदर झांकी सजाई गई। कथा के दौरान व्यासपीठ से कृष्ण किंकर महाराज ने कहा कि घर परिवार में आनंद का अनुभव ही भगवान का रूप है। प्रवक्ता मुकेश पोरवाल ने बताया कि शाम को नानी बाई रो मायरो कथा का वाचन संत अर्जुन राम महाराज ने किया। आयोजक मिलाप चंद पोरवाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9.15 से दोपहर 1.30 श्री राम कथा शाम 7.30 से रात्रि 10 बजे तक नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन किया जा रहा है।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







