इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


समस्त सुखों की जननि है गीता-वृन्दावन चंद दास
जयपुर। गीता जयंती के अवसर पर ओके प्लस समूह व गिव की ओर से विशेष कार्यक्रम मंगलवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित इन्द्रलोक सभागार में होगा। इस अवसर पर भजन संध्या एवं गीता जी पर प्रवचन हुए। जिन्हे सुन श्रद्वालु भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि प्रारम्भ में गीता जी की विशेष पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात हुई भजन संध्या में कलाकारों ने भजनों के द्वारा गीता का गुणगान किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा पात्र एवं गिव के संस्थापक वृन्दावनचन्द्र दास ने कहा कि गीता समस्त सुखों की जननी है हम सभी को नित्य गीता का गुणगान करना चाहिये गीता का अध्ययन करने से सभी दुःख दूर होते है गीता में ही विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान छिपा हुआ है जो इसका नित्य अध्ययन करता है उसका कल्याण होता है और उसे परम सुख की प्राप्ति होती है। उन्होने आगे कहा कि घर में अगर सुख शांति चाहिये तो उस घर में गीता का नित्य पाठ होना चाहिये क्योंकि गीता में सभी के लिये सुख शांति का संदेश दिया है।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







