सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

नई दिल्ली, 5 जून। दिल्ली भाजपा के नेता एवं विधायक श्री अजय महावर ने कहा है

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली, 5 जून। दिल्ली भाजपा के नेता एवं विधायक श्री अजय महावर ने कहा है कि राजेन्द्र नगर से विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के द्वारा लोकप्रिय स्थानिय नेता श्री राजेश भाटिया को प्रत्याशी बनाये जाने से आम आदमी पार्टी बौखला गई है और अब अनर्गल आरोप लगा कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। आम आदमी पार्टी झूठ बोलने की आदी है, वह झूठ को बार बार दोहरा कर सच की तरह प्रस्तुत करती है और आज पुनः एक बड़ा झूठ बोल रही है।

आज ’आप’ प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने श्री राजेश भाटिया पर दस साल पुराने मनगढ़ंत आरोप दोहराया हैं। 2012 में जब श्री राजेश भाटिया ने राजेन्द्र नगर वार्ड से नगर निगम चुनाव लड़ा तब तत्कालीन कांग्रेस विरोधी ने भी यही होटलों को लेकर आरोप लगाये थे पर उन सभी को नकारते हुऐ क्षेत्र की जनता ने सर्वाधिक 62 प्रतिशत मत देकर श्री राजेश भाटिया को अपना पार्षद चुना। अपने 2012-17 के कार्यकाल में श्री भाटिया ने अपने क्षेत्र नये स्कूल भवन, कार पार्किंग, ओपन जिम आदि बनवाये और कार्यकाल आरोप रहित रहा।

विधायक श्री अजय महावर ने कहा है कि बेहतर होता पुराने प्रायोजित आरोपों को पुनः दोहराने से पहले ’आप’ प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज इनकी पुष्टी कर लेते क्योंकि 53/7 राजेन्द्र नगर पर जिस होटल को लेकर सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाए हैं वह होटल श्री राजेश भाटिया दो वर्ष से अधिक पूर्व बंद कर चुके हैं। जब तक उन्होने होटल चलाया तब तक उस होटल के पास सभी वैध नगर निगम एवं पुलिस के लाइसेंस प्राप्त थे और उसमे कोई अनियमितता नहीं थी।

श्री अजय महावर ने कहा है कि आश्चर्य का विषय है कि दस साल पहले जो आरोप कांग्रेस ने लगाये थे वह आज आम आदमी पार्टी ने दोहराये हैं और अब वह निश्चित समझे जैसे 2012 में कांग्रेस की करारी हार हुई थी वैसे ही अब राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस दोनों की करारी हार होगी।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें