दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


नई दिल्ली । योगराज शर्मा। वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता व पार्टी मे दिल्ली नगर निगम के प्रभारी दुर्गेश
पाठक ने आज कहा कि दिल्ली की समस्याओं के मूल में एमसीडी का भ्रष्टाचार है।
उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी का मिशन है कि दिल्ली को एक खूबसूरत राजधानी बनाया
जाए। ताकि आने वाली पीढियां भी दिल्ली की तुलना विदेशो की राजधानियों से कर सकें।
उन्होने कहा कि दिल्ली के केजरीवाल सरकार ने जमकर काम किया है, लेकिन अगर देश की
राजधानी पर अगर कोई सबसे बडा दाग या धब्बा है तो वो दिल्ली की बीजेपी शासित एमसीडी
है। दुर्गेश पाठक आज दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर द्वारा आयोजित दिवाली
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। दुर्गेश पाठक ने कहा
कि आज दिल्ली सरकार गर्व से कहती है कि हमारे स्कूलो, अस्पतालों और विकास कार्यो
को कोई भी जाकर देखे, लेकिन पिछले 14 साल से दिल्ली नगर निगम सें सत्तारुढ बीजेपी
कोई एक बडा कार्य किया हुआ गिनती करवाए। उन्होने कहा कि भाजपा के नेताओं ने एमसीडी को इतना लूटा है कि नर्सो तक को
देने के लिए इनके पास पैसे नहीं है। उन्होने कहा कि बहुत से खर्च हुए नहीं, स्कूल
बंद थे, वर्दी, किताबें मिड डे मील और बहुत से खर्च हुए नहीं,राजस्व उतना ही वसूला
जा रहा है। फिर भी कर्मचारियों तक को वेतन नहीं दे रही एमसीडी। उन्होने कहा कि
जनता सब देख रही है और आगामी चुनाव में दिल्ली भाजपा को सबक सिखाएगी और बीजेपी को
सत्ता उतार फेंकेगी। इस मौके पर राखी बिरला के साथ प्रदेश व विधानसभा
के नेता व कार्यकर्ता व सामाजिक संगठनो के लोग भी मौजूद थे। मंच संचालन किशन शर्मा
ने किया।