सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
मनोरंजन

नगर पुस्तक मेला शुरू, 200 से अधिक प्रकाशकों के स्टॉल

दस दिन चलने वाले मेले में हर शाम साहित्यिक गोष्ठियाँ; प्रवेश निःशुल्क।

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

दस दिन चलने वाले मेले में हर शाम साहित्यिक गोष्ठियाँ; प्रवेश निःशुल्क।

शहर के प्रदर्शनी मैदान में सोमवार को दस दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ। देशभर के 200 से अधिक प्रकाशकों ने स्टॉल लगाए हैं।

आयोजकों ने बताया कि हर शाम लेखकों के साथ गोष्ठी और बच्चों के लिए कहानी सत्र आयोजित किए जाएँगे।

पिछले साल मेले में करीब दो लाख आगंतुक पहुँचे थे; इस बार और अधिक रहने की उम्मीद है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली