सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

नन्दोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जयपुर। महावीर नगर के हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चैथे दिन नन्दोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आज बधाई सब गाओ रे...., नन्द के आनन्द भयो...., जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं ने खिलौने, मेवे व फल की उछाल लूटी। इस दौरान मंदिर प्रागंण भक्ति और आस्था के रंग में डूबा नजर आया। इस अवसर पर श्रीश्री 1008 श्री रामदुलारे दास जी महाराज (बंशीवाले) ने कहा कि जब-जब धरती की अत्याचार बढ़ता है तब-तब अवतारी पुरूषों का जन्म होता है। उन्होंने आगे कहा है कि अगर हमें जीवन में शांती चाहिए तो उसके लिए भगवान राम के जीवन चरित्र को समझना बहुत जरूरी है उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण एकमात्र अद्भूत अवतार है जिन्होंने भक्ति को विस्तार रूप दिया है। कृष्ण की शैली को सीखने की जरूरत है। घर में विरोध होने के बावजूद भ हम सभी को प्रेम पूर्वक रहना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रवक्ता संजय अग्रवाल ने बताया कि गुरूवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक महाराज श्री गिर्राज पूजन सहित अन्य प्रसंगों पर वर्णन करेगें।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें