सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

नवरात्रा घट स्थापना गुरूवार को

Journalist Today Network3 मिनट में पढ़ें

बीकानेर। जिले के विभिन्न शक्तिपीठों पर गुरूवार को घट स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्रा महोत्सव का श्रीगणेश किया जाएगा। शारदीय नवरात्रा पर्व को लेकर मंदिरों में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था व सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। घरों में भी नवरात्रा पर्व पर घट स्थापना से पूर्व साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले के विश्वविख्यात देशनोक धाम स्थित करणी मंदिर, नागणेचीजी मंदिर, नत्थूसर गेट बाहर स्थित आशापुरा मां मंदिर, बंगाली मंदिर, विजय भवन स्थित करणी माता मंदिर समेत वैष्णो धाम में नवरात्रा पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला मुख्यालय पर आरएसी, बीएसएफ और आर्मी क्षेत्र में भी देवी मंदिरों में नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कई संगठनों व संस्थाओं की ओर से नवरात्रा पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन करने की योजनाएं बनानी शुरू कर दी गई है। शारदीय नवरात्रा महोत्सव शुरू होने के साथ ही गरबा नृत्य के दौरान डांडियों की खनक सुनाई देनी शुरू हो जाएगी। कहीं वृहद स्तर पर तो कही लघु स्तर पर गरबा नृत्य के आयोजन की कवायद लगभग पूर्ण हो चुकी है। अधिकाघिक लोगों को रिझाने के लिए नवाचार प्रारम्भ करने एवं रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के संबंध में आयोजकों द्वारा प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार घट स्थापना प्रात: 11.30 बजे के बाद की जा सकेगी। इसके बाद दिनभर सर्वोत्तम मुहूर्त है, जिसमें विधि विधान से पूजा अर्चना कर घट स्थापना करें।

महंगा हुआ मां को मनाना
महंगाई के इस दौर में जहां दाल-रोटी खाने के साथ प्रभु के गुण गाना अब और भी महंगा पड़ रहा है वहीं देवी देवताओं के पूजन सामग्री की थाली पर महंगाई की रंगत चढ?े की वजह से माल बेशक कम हो गया हो पर दामों के मामले में यह थाली पिछले साल के मुकाबले इस बार कुछ ज्यादा भारी हो गई है। बाजार में धूप-अगरबत्ती, लौंग-घी, पान-सुपारी, गूगल-मेवा, हवन सामग्री और माता की चुनरी आदि सब कुछ महंगा हो गया है। अत: आप जब बाजार में खरीदारी के लिए जाएं तो पहले के मुकाबले अपनी जेब ज्यादा भारी करके ले जाएं। व्यापारिक सूत्रों के मुताबिक महंगाई का सबसे ज्यादा असर लौंग, चंदन, धूप, अगरबत्ती और हवन सामग्री आदि पर देखने को मिल रहा है। पूजन सामग्री की कुछ वस्तुओं के दामों में पिछले साल के मुकाबले 15 से 25 फीसदी तक का उछाल आ चुका है। अभी केवल थोक बाजारों में ही कुछ खरीदारी दिखाई दे रही है। खुदरा बाजारों में खरीदारी नवरात्रों से एक-दो दिन पूर्व शुरू होगी। जाहिर है, जब महंगाई की इस तरह की रफ्तार है तो थाली महंगी होगी ही। पूजन सामग्री के दाम बढ?े की वजह से दाल-रोटी के लिए जूझ रहे आम आदमी की जेब पर ज्यादा भार पड़ेगा। दूध के दाम बढ?े के साथ साथ दही, पनीर, मावा, देसी घी आदि के दाम भी बढ़ गए हैं। मखाने, साबूदाना और सूखे मेवों के दाम भी पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी तक ज्यादा हैं। कारोबारियों के मुताबिक अन्य जरूरी चीजों के साथ ही व्रत के काम आने वाली वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। कृषि लागत और माल भाड़ा बढ?े के साथ ही भंडारण, मजदूरी व अन्य खर्चों में भारी बढ़ोतरी हुई है।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें