दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :
मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया (Aaliya) ने तलाक (Divorce) लेने का फैसला किया है. हाल ही में उन्होंने नवाजुद्दीन को वाट्सऐप और ईमेल के जरिए तलाक का नोटिस दिया है. लेकिन अभी तक नवाजुद्दीन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. अब आलिया ने तलाक के साथ अपने दोनों बच्चों की कस्टडी (Sole Custody Of Kids) की भी मांग की है. आलिया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने तलाक लेने के कारण पर खुलकर बात की है.
नवाजुद्दीन के भाई दरार का सबसे बड़ा कारण
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और आलिया (Aaliya) की शादी को 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं. दो बच्चों के साथ प्यारभरा जीवन गुजार रहे इस परिवार में अचानक दरार आ गई. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि वह अपने मूल नाम अंजलि के साथ वापस आ गई थीं, क्योंकि वह नहीं चाहती कि इस रिश्ते के खत्म होने के बाद लोग ये कहें कि मैं नवाज के नाम का इस्तेमाल कर रही हूं. उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते में आई दरार का सबसे बड़ा कारण नवाजुद्दीन के भाई शमास नवाब सिद्दीकी हैं.
10 सालों में बहुत कुछ सहा
आलिया ने कहा कि बहुत सारी चीजें हैं, जो मैं अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहती. उन्होंने कहा कि करीब 10 साल पहले हमारी शादी हुई और उसके तुरंत बाद से ही समस्याएं शुरू हो गई थीं. आलिया ने कहा कि लॉकडाउन ने मैंने गहन विचार किया और ये समझा कि शादी में स्वाभिमान बेहद जरूरी है और मेरे लिए वो खत्म हो चुका था. मुझे ऐसा महसूस होता था कि जैसे मेरा कुछ नहीं. मैं हमेशा अकेला महसूस करती. आलिया ने कहा कि नवाजुद्दीन के भाई शमास नवाब सिद्दीकी इस रिश्ते को खत्म करने की प्रमुख वजह हैं.
सुलह की कोई संभावना नहीं
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि मैंने भविष्य के बारे में बहुत कुछ नहीं सोचा है, लेकिन मैं अब इस शादी के बंधन को नहीं चाहती हूं. सुलह की कोई संभावना नहीं है. अपने बच्चों की कस्टडी के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें पाला है और मैं उनकी कस्टडी चाहती हूं.
2009 में हुई थी शादीनवाजुद्दीन और आलिया की शादी 2009 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं. इससे पहले नवाजुद्दीन ने शीबा से शादी की थी जोकि कुछ ही दिन में टूट गई थी.
7 मई को भेजा नोटिस
आपको बता दें कि 7 मई को आलिया ने तलाक का नोटिस ईमेल और वाट्सऐप के जरिए अपने पति को भेजा है. दरअसल, लॉकडाउन के चलते स्पीड पोस्ट सेवा उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह से उन्होंने यह नोटिस वाट्सऐप और ईमेल के जरिए भेजा है. यह नोटिस आलिया ने अपने वकील अभय सहाय के जरिए भेजा है. आलिया के वकील का कहना है कि अभी तक नवाजुद्दीन की ओर से इसका जवाब नहीं आया है.
विषय