सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

निगम का 13000 करोड़ लेने के लिए भारतीय युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और ओबीसी मोर्चा ने दिल्ली भर में चलाया जन जागरण अभियान

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

निगम का 13000 करोड़ लेने के लिए भारतीय युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और ओबीसी मोर्चा ने दिल्ली भर में चलाया जन जागरण अभियान

निगम की हड़ताल के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है-हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली, 20 जनवरी। दिल्ली भारतीय जनता युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और ओबीसी मोर्चा ने आज दिल्ली में 100 से अधिक जगहों पर दिल्ली सरकार द्वारा निगम के 13,000 करोड़ रुपये देने के लिए जन जागरण अभियान चलाया। दिल्ली के सभी प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपना विरोध जताया।

प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले कई दिनों से दिल्ली की सोती हुई सरकार को जगाने का काम निगम के कर्मचारी और दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं, लेकिन सरकार को उससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है क्योंकि अरविन्द केजरीवाल दिल्ली की जनता के पैसों से अपनी राजनीतिक बिसात बिछाने में व्यस्त हैं। निगम की हड़ताल की जिम्मेदार केजरीवाल सरकार है क्योंकि केजरीवाल निगम को पंगू बनाने की मंशा रखते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार निगम के सफाई कर्मचारी, बाल्मिकी समाज के लोग, नगर निगम के शिक्षक और स्वास्थ्य कर्मियों के पैसे देने की बजाय़ आम आदमी पार्टी के नेता उनको गालियां दे रहे हैं।

दिल्ली भाजपा द्वारा चलाए गए जन जागरण अभियान में भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रुखड़, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल सहित प्रदेश, जिला और मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें