सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

निर्देशक बनना चाहते थे अजय देवगन

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें
निर्देशक बनना चाहते थे अजय देवगन

आज की दिल्ली/इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

मुम्बई: बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने अपने दमदार अभिनय से सिने प्रेमियों को अपना दीवाना बनाया है लेकिन कम लोगों को पता होगा कि वह पहले निर्देशक बनना चाहते थे।

अजय का मूल नाम विशाल देवगन है। उनका जन्म दिल्ली में दो अप्रैल 1969 को हुआ था उनके पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों के नामी स्टंटमैन थे जबकि उनकी मां वीणा देवगन ने एक-दो फिल्मों का निर्माण किया था। घर में फिल्मी माहौल के होने कारण अजय की रूचि भी फिल्मों की ओर हो गयी और वह फिल्म निर्देशक बनने का सपना देखने लगे। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मिठी भाई कॉलेज से पूरी की। इसके बाद वह फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कु कोहली से हुयी जो उन दिनों नई फिल्म ‘फूल और कांटे’ के निर्माण में व्यस्त थे और एक ऐसे अभिनेता की तलाश में थे जो रूमानी भूमिका के साथ-साथ एक्शन दृश्य भी कर सके।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें