सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

निशुल्क सेवा में जुटे हैं करोना की जंग के यौद्धा डा. अखलाक अहमद

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। देश भर मे करोना को लेकर जागरुकता व सतर्कता बरती जा रही है। इसलिए भारत में ये मामले अन्य देशो के मुकाबले काफी कम है। जागरुरता और मरीजो के इलाज में जो डाक्टर्स जुटे हुए है उनमें से एक है उत्तर प्रदेश के डा. अखलाक अहमद। जैसे ही बीमारी फैलने की सूचना मिली। डाक्टर अखलाक ने 500 मास्क खरीद कर मंदिरों, मस्जिद, गुरुद्वारा और बाजार में जाकर निशुल्क बांटना शुरु कर दिया। साथ ही इस बीमारी का जानकारी और जागरुकता के लिए भी जुट गएअलशिफा नेचरवेदा क्लिनिक महुली सन्त कबीर नगर यू०पी० के प्रो० डा० अखलाक अहमद पूर्वांचल आईकान अवॉर्ड एवं अनेकों अवॉर्ड से सम्मानित डा. अखलाक अहमद। आज की दिल्ली से बातचीत में डा अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया क्योकि उन्होने डाक्टरों के काम को जमकर सराहा है। डाक्टरों के लिए उनके कहने पर पूरे देश ने ताली, थाली घंटी बजाई और हमारा हौंसला बढाया।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें