इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


बीकानेर। नत्थूसर गेट के बाहर किराडू बगीची स्थित भालचन्द्र गणेश मंदिर में आयोजित दो-दिवसीय नौ-कुण्डात्मक गणपति महायज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को महा-आरती के साथ सम्पन्न हुए । धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुवों का दिन भर तांता लगा रहा । गणेश मंदिर में रविवार सुबह भालचन्द्र गणेश प्रतिमा का विधि विधान से पंचाामृत से अभिषेक किया गया । नौ कुण्डात्मक महायज्ञ में महेशदास, रमेशदास, के.के.पुरोहित, बलदेव, नंदलाल, वैजनाथ, दामोदरदास, मघु प्रकाश व नवनीत व्यास ने सपत्नीक पवित्र अग्नि में आहूतियां दी। निज मंदिर में विशेष सजावट व गणेश प्रतिमा का आकर्षक शृंगार किया गया। भालचंद गणपति महायज्ञ के आचार्य पं. ललित ओझा ने बताया कि गणपति को 1008 विशेष मंत्रों के साथ 1008 मोदक से भोग लगाया गया। मंदिर परिसर 21 वेद पाठी ब्राहम्णों के वेद मंत्रों व गणेश भक्तों के गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। महा-आरती में भी बड़ी संख्या में गणेश भक्तों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







