सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

पंजाब: दो महिलाओं से रेप, पुलिस ने आश्रम प्रमुखों को किया गिरफ्तार

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें
पंजाब: दो महिलाओं से रेप, पुलिस ने आश्रम प्रमुखों को किया गिरफ्तार

आज की दिल्ली /इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

अमृतसर पुलिस ने दो महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में यहां के एक आश्रम के दो प्रमुखों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आश्रम में छापा मार कर 25 वर्षीय और 40 वर्षीय महिलाओं को मुक्त कराया गया।



पुलिस ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक, कुछ समय पहले आश्रम के दो शिष्‍यों- सूरज नाथ और नछत्‍तर नाथ ने उनके साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक, जब वे (महिलाएं) रविवार को उनकी शिकायत करने आश्रम के दो प्रमुखों- गिरदारी नाथ औगिरधारीर वरिंदर नाथ के पास गईं, तो इन दोनों ने भी बलात्कार किया।
गिरधारी
पुलिस ने किए दो आरोपी अरेस्‍ट
पुलिस उपाधीक्षक गुरप्रताप सिंह सहोटा ने बताया कि लिखित शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में यह गिरफ्तारी की गई। अनुसूचित जाति आयोग के एक सदस्य की लिखित शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

फोन चोरी कर दी जानकारी
पुलिस का कहना है कि महिलाओं ने इन आरोपियों में से एक का मोबाइल फोन चुराकर अपने घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद ही पूरे केस का खुलासा हुआ।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें