सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

पत्नी गई थी शादी में, पीछे से डेंटल टेक्नीशियन ने दे दी जान… रहस्य बना कानपुर सुसाइड केस

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

Kanpur के कल्याणपुर इलाके में एक डेंटल टेक्नीशियन की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मधुकर रंजन के रूप में हुई है, जिन्होंने कथित तौर पर घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना उस समय सामने आई जब उनकी पत्नी शादी समारोह से वापस लौटीं।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय घर में मधुकर अकेले थे। पत्नी के लौटने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो मधुकर का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हैरानी की बात यह है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों का कहना है कि मधुकर सामान्य व्यवहार कर रहे थे और किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल इस घटना ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं और परिजन सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें