सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

परम्परागत रूप से मनाई गई कजळी तीज

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

बीकानेर में तीज के मौके पर बहन बेटियों के सत्तू देने की रस्म अदायगी करती महिलायें
बीकानेर । पति के दीर्घायु व घर-परिवार में सुख-समृद्घि की कामना को लेकर सुहागिनों ने बुधवार को तीज का व्रत रखा। दिनभर निराहार रहकर चन्द्र दर्शन के बाद अघ्र्य देकर अन्न जल ग्रहण किया। अल सुबह से ही व्रत करने वाली महिलाओं व कन्याओं ने झूले झूलकर मंदिरों में दर्शन किये। सायं को धार्मिक परम्परा अनुसार नवविवाहित स्त्रियों ने बुजुर्ग महिलाओं से तीज की कहानी सुनी। सुहागिनों ने नीम की डाली की पूजा के बाद दूध से बनाई पाळ में नीबू, सत्तू व रसाल को पाळ में देखकर व्रत खोला। साथ ही पहली बार व्रत कर रही कन्याओं ने केवल सत्तू खाकर उपवास तोड़ा। इस बीच दोपहर में सत्तू की थालियां व फल को थालियों में सजा कर बहन-बेटियों के घर पहुंचाया गया।

प्रभा बिस्सा
बीकानेर

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें