सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

परशुराम जयंती पर राजकीय अवकाश की मांग

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

बीकानेर। सर्व ब्राह्मण समुदाय के कुल देवता भगवान परशुराम की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से की है। इस संबंध में महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने आज मु यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया गया है कि परशुराम जयंती वैसाख शुक्ल अक्षय तृतीया पर आती है। समाज के लोगों में कुल देवता का विशेष महत्व है। उक्त दिन समाज के लोग जयंती को धूमधाम से मना सके इसलिए राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। ज्ञापन में जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से परशुराम जयंती पर होने वाले अवकाश का उल्लेख भी किया गया है। ब्राह्मण समाज बीकानेर जिला स्तरीय पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा,एस पी पुरोहित,आदर्श शर्मा वार्ड न. 37 पार्षद,सुरेंद्र व्यास,श्रीधर शर्मा,जयनारायण व्यास,अनिल वशिष्ठ,गजानंद सारस्वत,भैरू सिंह राजपुरोहित,विनोद गौड़,लीलाधर शर्मा अध्यक्ष संस्कृत महाविध्यालय,नवरतन शर्मा सहित ज्ञापन देने में उपस्थित रहे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें