दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बन रही पराग पाटिल
की भोजपुरी फिल्म "लेडिज स्पेशल" में अभिनेता विमल पांडेय, अभिनेत्री
प्रीति सिंह और पल्लवी गिरी के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे। इन दिनों इस
फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है जहां सेट पर विमल पांडेय के साथ-साथ
प्रीति सिंह और पल्लवी गिरी का जबरदस्त अपीरियंस देखने को मिल रहा है। इस
फिल्म का निर्माण पराग पाटिल पूरी भव्यता के साथ कर रहे हैं और दावा किया
जा रहा है कि इस साल की यह सबसे अनोखी फिल्म होगी जो भोजपुरी के दर्शक
फिल्म को खूब एंजॉय कर पाएंगे। फिल्म में अभिनेता देव सिंह और मोस्ट
टैलेंटेड अभिनेत्री रिंकू घोष भी नजर आएंगे।
लेकिन उससे पहले फिल्म
को लेकर एक्साइटेड अभिनेता विमल पांडेय ने कहा कि यह फिल्म कई महीनो में
मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सबसे पहले तो फिल्म की कहानी मुझे बेहद पसंद
आई थी और उसके बाद फिल्म की कास्ट एंड क्रु भीलाजवाब है। हम सभी मिलकर सेट
पर अपना बेस्ट दे रहे हैं और उम्मीद है कि हमारा काम दर्शकों को पसंद आएगा।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी। वही फिल्म की अभिनेत्री प्रीति सिंह
ने कहा कि लेडिस स्पेशल वूमेन बेस्ड है और यह एक शानदार टीम के नेतृत्व में
बनाई जा रही है। अब तक का सेट का एक्सपीरियंस हम लोगों ने काफी अच्छा शेयर
किया है। उम्मीद है कि जब यह फिल्म पर्दे पर नजर आएगी तब दर्शकों का भी
खूब मनोरंजन करेगी। वही फिल्म को लेकर पल्लवी गिरी ने कहा कि इस फिल्म में
मेरा किरदार खास है, हालांकि उसे मैं अभी रिवील नहीं करूंगी। लेकिन इतना
जरूर कहूंगी कि जब यह फिल्म आप लोग सिनेमाघर में देखेंगे, तो आपको बेहद मजा
आने वाला है।
आपको बता दें कि निर्माता पराग पाटिल और आर आर
प्रिंस है। "लेडिज स्पेशल" में विमल पांडेय, प्रीति सिंह और पल्लवी गिरी के
साथ रिंकू घोष, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, रीना रानी, अनीता रावत, माया
यादव, ओ पी कश्यप, खुशबू यादव, निशा तिवारी, संजीव मिश्रा और अवधेश मिश्रा
मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक चिराग दत्त कश्यप हैं। डीओपी अमन पांडेय
हैं। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।