सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

पहलवानो के मानव अधिकारों का उल्लंघन न हो – डब्लूएचआरओ

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली, 8 जून। दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन के दौरान उनके साथ
पुलिस के धक्कामुक्की और डिटेन करने के तरीके पर डब्लूएचआरओ ने पुलिस कमीश्नर संजय
अरोडा को पत्र लिखा है। साथ ही ये मांग की है कि उच्च अधिकारी सुनिश्चित करें कि
धरने प्रदर्शन व न्याय की मांग के दौरान उनके मानव अधिकारों का उल्लंघन न हो। इस
पर पुलिस मुख्यालय से आए जवाब में कहा गया है इस पत्र में किए गए अनुरोध को स्पेशल
कमीश्नर ला एंड आर्डर को भेज दिया गया है।

वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन के चेयरमैन योगराज शर्मा ने मीडिया को
बयान जारी करके बताया कि डब्लूएचआरओ के लीगल हैड एडवोकेट सन्नी सचदेवा ने गत 29 मई
को पत्र लिखकर कहा था कि देश के हर नागरिक को उसके मानव अधिकार व मौलिक अधिकार है।
पुलिस अपनी कार्यवाही में ये सुनिश्चित करें कि उनके मानव अधिकारों का उल्लंघन न
हो। पुलिस इस पत्र पर संज्ञान लेते हुए गंभीरता जताई। डब्लूएचआर को एक फोन करके भी
आश्वासन दिया और इसके बारे 8 जून को एक मेल भेज कर जवाब भी भेजा है जिसमें उन्होने
विषय को स्पेशल कमीश्नर ला एंड आर्डर को इस विषय को सौंप दिया है। डब्लूएचआर के
चेयरमैन योगराज शर्मा ने उचित कार्यवाही करने पर पुलिस कमीश्नर का आभार जताया है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें