सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

पहली बार देश में एक दिन में 1000 नए कोरोना वायरस केस, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में बढ़ रहे मरीज

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली /इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

देश में पहली बार 24 घंटे में कोरोना के 1,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। आंकड़ों को देखें तो पिछले तीन दिनों में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। इस हालात में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का दो और सप्ताह यानी अप्रैल के अंत तक बढ़ना तय माना जा रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8,300 के पार हो गई है।

वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 5 मरीजों की मौत हो गई, जो राजधानी में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। नए मामले रोज बढ़ते जा रहे हैं। 166 नए केस के साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या के लिहाज से दिल्ली चार अंकों में पहुंचने वाला मुंबई के बाद दूसरा शहर बन गया है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें