सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

पालघर मॉब लिंचिंगः बबिता फोगाट ने पूछा, इतना सन्नाटा क्यों हैं?

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

महाराष्ट्र के पालघर (Palghar Mob Lynching) में जूना अखाड़े के दो साधुओं की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। बीजेपी नेताओं और संत समाज में इसको लेकर गुस्सा है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश दिख रहा है। अब रेसलर बबिता फोगाट (Babita Phogat) ने भी इस घटना को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।



इतना सन्नाटा क्यों है?



अर्जुन अवॉर्डी 30 साल की महिला रेसलर बबीता फोगाट ने इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं और अप्रत्यक्ष तौर पर कुछ लोगों पर निशाना भी साधा है। बबिता ने #PalgharSadhuLynching के साथ ट्वीट करते हुए पूछा, 'इतना सन्नाटा क्यों है?'

ऐक्शन में महाराष्ट्र सरकार, 110 आरोपी गिरफ्तार

दूसरी तरफ महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं की निर्मम हत्या का मामला तूल पकड़ता देख उद्धव सरकार ऐक्शन में आ गई है। पुलिस ने साधुओं की हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को ही दे दी थी। जानकारी के मुताबिक, घटना के संबंध में अबतक 110 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें